A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

छत्तीसगढ प्रदेश में 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू होगी

किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा

20251007 075736 1 +++++ गौरेला पेन्ड्रारोड, गुरूवार 09 अक्टूबर 2025 ++++
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य सरकार इस वर्ष 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू करने वाली है। छग के आदरणीय मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी ने धान खरीदी की घोषणा करते हुए कहा कि सभी पंजीकृत किसान भाईयों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर सरकार खरीदी करेगी। छत्तीसगढ सरकार इस बार किसानों को समय पर धान खरीदी कर भुगतान करेगी और धान खरीदी में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां भी प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है। 20251009 122901 मालूम हो कि गत वर्ष 2024 में 14 नवंबर से धान की खरीदी शुरू की गई थी और 31जनवरी2025 तक चली थी। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को उनके समय पर धान खरीदकर भुगतान और भी सुविधाजनक तरीके से हो। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों के पंजीकरण के लिए एग्रीटेक पोर्टल का उपयोग किया जायेगा। इस वर्ष 31 अक्टूबर तक एग्रीटेक पोर्टल पर किसान अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। सभी पंजीकृत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी भी प्रदान की जायेगी, जिसमें की धान की खरीदी की प्रक्रिया बेहद सुगम और पारदर्शी होगी। किसान भाई कृषि से संबंधित कोई भी समस्या होने पर निशुल्क फोन नंबर-: 1800-233-1030, पर ‘ संपर्क कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद किसान अपना गांव और खेत के हिसाब से धान खरीदी केंद्रों जाकर धान को बेच सकते हैं। छग के आदरणीय मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी ने कल बुधवार 08 अक्टूबर को राज्य में धान की खरीदी की घोषणा करते हुए यह कहा कि राज्य सरकार सभी किसानों को उनके समय पर धान खरीदी का भुगतान सुनिश्चित करेगी। धान खरीदी की प्रक्रिया में और भी अधिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक खास निगरानी की व्यवस्था भी लागू करेगी। छग राज्य की सीमा पर मे निगरानी भी बैठाई जायेगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके के कि तस्करी और अवैध धान पर नियंत्रण रखा जा सके। सभी किसानों के लिए तय समय पर धान खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन भी होना बहुत जरूरी है, जिससे कि किसानोः को उनके मेहनत का पूरा पूरा लाभ प्राप्त हो सके

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!