A2Z सभी खबर सभी जिले की

बच्चों के हितों के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर हुआ मंथन

बाल सुरक्षा नेटवर्क की वार्षिक बैठक सम्पन्न

 

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

उदयपुर ब्यूरो चीफ/लिम्बाराम उटेर 

 

IMG 20251008 WA00131

कोटड़ा- बच्चों के हितों को लेकर काम कर रहे बाल सुरक्षा नेटवर्क की वार्षिक आम बैठक का आयोजन आज आस्था प्रशिक्षण केंद्र बेदला में किया गया।

 

बैठक में उदयपुर संभाग में काम करने वाली 25 संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा भागीदारी की गई साथ ही साथ ही व्यक्तिगत रूप से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इसमें भाग लिया।

 

बैठक के प्रारंभ में नेटवर्क के संयोजक बी.के. गुप्ता ने नेटवर्क द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रस्तुति दी, इसमें उन्होंने बच्चों से जुड़े मुद्दों पर किए गए प्रयास साझा किया। साथ ही इस दौरान रही चुनौती, सीख पर भी चर्चा की गई। प्रस्तुति में नेटवर्क के सदस्य डॉ शिल्पा मेहता और राजेश शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।

 

नेटवर्क की आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

बाल सुरक्षा नेटवर्क आने वाले वर्षों में ओर अधिक बच्चों के जटिल मुद्दों पर किस प्रकार से आगे बढ़े और नेटवर्क मजबूत कैसे हो? इसको लेकर आजीविका ब्यूरो संस्थान के सह संस्थापक और निदेशक राजीव खंडेलवाल द्वारा उद्बोधन दिया गया उन्होंने बताया की नेटवर्क संचालन में सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करना है साथ ही उन्होंने अध्ययन और शोध के आधार पर आगे बढ़ाने की बात कही खंडेलवाल ने बताया की नेटवर्क को सही तरीके से संचालन के लिए सभी को स्वैच्छिक रूप से आगे आने की जरूरत है।

 

इसी सत्र को संबोधित करते हुए राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री ध्रुव कुमार कविया ने बताया कि नेटवर्क की वार्षिक योजना बननी चाहिए, ताकि सही तरीके से नेटवर्क कम कर सके साथ ही अलग-अलग विषयों पर दक्ष सदस्यों को प्रभारी बनाने पर उन्होंने जोड़ दिया।

 

प्रोफेसर वीना द्विवेदी, डॉ प्रीति जैन और एडवोकेट हरीश पालीवाल द्वारा भी नेटवर्क को आगे ले जाने के लिए रणनीतिक सुझाव दिए गए।

 

बाल सुरक्षा नेटवर्क के पदाधिकारी का हुआ मनोनयन

बाल सुरक्षा नेटवर्क के संयोजक बीके गुप्ता द्वारा वर्तमान में कार्यरत समिति को भंग करने की घोषणा की गई एवं नए मानो नयन का प्रस्ताव रखा गया।

 

सर्वसम्मति से बीके गुप्ता को पुनः संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई। नेटर्वक में सरफराज शेख और संतोष पुनिया को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही राजेंद्र गामठ, राजेश शर्मा, हरीश पालीवाल, डॉ प्रीति जैन, अर्चना सिंह चारण, नितिन पालीवाल, डॉ शिल्पा मेहता, नीलिमा बाराना को कोर समिति सदस्यों के रूप में मनोनयन किया गया।

 

उसके साथ ही नेटवर्क के संरक्षण मंडल की भी घोषणा की गई जिसमें डॉ राजकुमारी भार्गव, सुशील दशौरा, डॉ शैलेंद्र पांड्या, आर. एस. धाकड़ और ध्रुव कुमार कविया को मनोनीत किया।IMG 20251008 WA0015

बैठक के आखिर में आर.एस. धाकड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सरफराज शेख द्वारा किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!