A2Z सभी खबर सभी जिले की

गहनों की सफाई के बहाने ठगों ने उड़ाए दो लाख के जेवर, महिला के हाथ से फिसला भरोसा

टिफिन में रखे सोने के गहने हुए गायब, बाइक से फरार हुए दोनों ठग — पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_IMG 20251009 123131
नगर के वार्ड नं. 11 जेम्स स्कूल के पास बुधवार दोपहर ठगी की सनसनीखेज वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया। दो अज्ञात ठगों ने गहनों की सफाई का झांसा देकर एक महिला से करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने ठग लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 11 निवासी अनवरी बेगम पत्नी मोहम्मद रजा ने कोतवाली दुद्धी में तहरीर दी कि बुधवार (8 अक्टूबर) को वे अपने घर पर थीं, तभी दो युवक आए और बोले कि वे सोने-चांदी के गहनों की सफाई करते हैं। उनके बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की चैन, कान की बाली समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर उन्हें साफ करने के लिए दे दिए।

ठगों ने टिफिन में गर्म पानी डालकर सफाई का नाटक किया और कहा कि गहने उसी में रखे हैं। कुछ देर बाद जब महिला ने टिफिन खोला तो उसमें एक भी गहना नहीं था। ठग इस बीच बाइक स्टार्ट कर फरार हो गए।

घटना से घबराई पीड़िता ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच जारी है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही ठगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

> स्थानीय लोगों ने कहा कि हाल के दिनों में ठगी के नए तरीके सामने आ रहे हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Back to top button
error: Content is protected !!