A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में 220 दिव्यांग बच्चे चिन्हित

एलिम्को कानपुर के सहयोग से मिलेंगे सहयोगी उपकरण, समग्र शिक्षा अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

इटवा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए सहयोगी उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को बीआरसी इटवा (गवारिया पूर्व) में एलिम्को कानपुर के सहयोग से यह कार्य संपन्न हुआ, जिसमें 220 बच्चों को चिन्हित किया गया।

IMG 20251009 232642

राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में इटवा और डुमरियागंज तहसील के चार ब्लॉक क्षेत्रों के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को शामिल किया गया। चिन्हित बच्चों को एलिम्को कानपुर द्वारा सहयोगी उपकरण वितरित किए जाएंगे।

IMG 20251009 232704

शिविर को सफल बनाने में एलिम्को के अमित कुमार, अस्थिरोग विशेषज्ञ अरविंद पाल, ऑडियोलॉजिस्ट राकेश पाण्डेय, नवीन मिश्र, विशेष शिक्षक गणेश गौड़, अवनीश त्रिपाठी, खुर्शीद आलम, राघवेंद्र मिश्र, आशीष कुमार, रितेश वर्मा, अर्जुन वर्मा, सदानंद वर्मा, सुनील सागर, सुरेन्द्र कुमार, अंजनी सिंह, रामकुमार, शिवम् शुक्ल, सर्वेश उपाध्याय, महेंद्र मौर्य, रामनाथ, गंगाराम, चंद्रभान सिंह, फूलचंद, पंकज, सतीराम, सुरेन्द्र कुमार, इंद्रजीत, रामभरत और अभिषेक श्रीवास्तव सहित कई अन्य का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!