A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सुप्रसिद्ध टीवी शो महाभारत के कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का निधन

20251007 075736 3
++++++ नागपुर, 15 अक्टूबर बुधवार 2025 ++++++
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अभिनेता पंकज धीर का आज 15 अक्टूबर 2025 बुधवार को निधन हो गया है। पंकज जी 68 वर्ष आयु के थे। पंकज धीर ने बी•आर• चोपड़ा कृत सुप्रसिद्ध टीवी धारावाहिक महाभारत में दानवीर कर्ण की भूमिका निभाई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। 20251015 144943
20251015 153346
जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे पवनहंस विले पार्ले पश्चिम मुंबई में किया जायेगा। पंकज धीर ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों मे भी काम किया। टीवी चंद्रकांता, युग द ग्रेट मराठा, बढ़ो बहू जैसे धारावाहिकों पंकज धीर को देखा गया । पंकज धीर ने आशिक आवारा, सड़क, सोलजर, बादशाह जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिने&टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने आधिकारिक बयान में पंकज धीर की निधन होने की पुष्टि की । पंकज धीर के पिताजी सी•एल• धीर भी एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। पंकज धीर के पिताजी साठ और सत्तर के दशक में कई फिल्मों में काम किया। पंकज के बेटे निकितिन धीर भी अभिनेता हैं। पंकज धीर को बीआर चौपड़ा कृत टीवी धारावाहिक महाभारत में करण की भूमिका निभाने से पहचान मिली थी। पंकज धीर ने वर्ष 1970 में फिल्म परवाना से असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा था। इसके बाद वे फिल्मों में भी काम करने लगे थे। वर्ष 1988 में बीआर चौपड़ा जी के टीवी धारावाहिक महाभारत से देश भर में पहचान मिली । पंकज धीर के कुछ प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक- महाभारत-1988-1990, जी हाॅरर शो- 1993, चंद्रकांता- 1994-1996, महाभारत कथा- 1997-1998, युग-1997 , राजा की आएगी बारात- 2008-2010, ससुराल सिमर का- 2011-2012, देवों के देव महादेव- 2012-2014, ।। पंकज जी की प्रसिद्ध फिल्में-: सौगंध- 1991, सनम बेवफा-1991, सड़क- 1991, अशिक आवारा-1993, सोलजर-1998, बादशाह- 1999, अंदाज-2003, टारजन द वंडर कार- 2004,।।
।। ॐ शांति ।।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!