
गाजनगढ़ में महिला कृषक व किसानों को रायड़ा के 2 किलो के 50 किट वितरण कीए।
पाली रोहट क्षेत्र के गाजनगढ़ में बुधवार 15 अक्टूबर 2025 को महादेव मंदिर में कृषि विज्ञान केंद्र पाली द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया डॉक्टर अरविंद कुमार की अध्यक्षता में वह डॉक्टर झाबरमल,डॉक्टर ऐश्वर्या डुडी, मनोज कुमार की देखरेख में आम सभा की गई सभा में किसानों ने रबि की फसल में जो समस्या आती हैं उनको साझा किया। तथा जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र पाली के सभी वैज्ञानिकों ने समस्याओं के निवारण हेतु विभिन्न उपाय बताएं। तथा रबि की फसल बुवाई हेतु महिला कृषक व किसानों को रायडा के दो किलो के 50 किट वितरण किया। इस मौके पर रणछोड़ राम पटेल ,भानाराम पटेल, लक्ष्मण राम, उदाराम मेघवाल, सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।















