


डीडवाना-कुचामन जिले में जिला मुख्यालय स्थित जिला कलक्ट्रेट में राजस्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में बुधवार को किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनवालिया ने बताया कि 15 अक्टूबर 1955 काश्तकारों के लिए स्वर्णिम उत्थान का दिन रहा। इस दिन राजस्थान काश्तकार अधिनियम लागू हुआ था। किसानों को उनकी भूमि के खातेदारी अधिकार मिले थे। इसी उपलक्ष में हर 15 अक्टूबर को राजस्व दिवस के रुप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में संबोधित करते हुए कलक्टर डॉ० महेन्द्र खड़गावत, ने कहा कि समस्त राजस्व अधिकारी एवं कार्मिक अपनी पूर्ण मेहनत एवं पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करें, जिससे आमजन के राजस्व संबंधी कार्य समय पर होते रहे। किसानों के वाजिब काम में अनावश्यक समय नहीं लगाये, ताकि काश्तकारों को वाजिब कार्य करवाने के लिये अनावश्यक भटकना नहीं पड़े।
राजस्व दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में डॉ० महेन्द्र खड़गावत, जिला कलक्टर मोहनलाल खटनवालिया अति. जिला कलक्टर राकेश कुमार गुप्ता अति. जिला कलक्टर कुचामन ने राजस्व विभाग से संबंधित जिले के 30 अधिकारी व कार्मिकों को सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
राजस्व दिवस के अवसर पर अनिरुद्ध देव पांडे तहसीलदार लाडनूं संतीश चंद शर्मा, नायब तहसीलदार उप तहसील, गच्छीपुरा कपिलदेव शर्मा, भू-अभीलेख निरीक्षक, कलक्ट्रेट डीडवाना सांवरमल साद, पटवारी इंद्रपुरा रामपाल मीना, पटवारी कुण्डरी तहसील परबतसर। मनिष चौधरी, पटवार गुढासाल्ट, तहसील नावां। रामनिवास बाज्या, पटवारी खारडिया, तहसील नावां। गोपाल सिंह सुण्डा, पटवारी बिंचावा, तहसील छोटी खाटू।प्रकाश शर्मा, पटवारी निम्बीकलां, तहसील डीडवाना। जयरामाराम गेणा, पटवारी मालगांव, तहसील लाडनूं बलेदवाराम, पटवारी टोडास तहसील कुचामन। चान्द खां, पटवारी अलखपुरा, तहसील मौलासर। गोपाल गुर्जर, पटवारी सुनारी, तहसील लाडनूं। कुलदीप बेनीवाल, पटवारी रिड़ तहसील परबतसर। मुकेश कड़या, पटवारी निम्बड़ी, तहसील मकराना। भूपेन्द्रसिंह उदावत, भू-अ०नि० वृत रिड़, तहसील परबतसर। नारायण राम,राणिगांव, तहसील मकराना। सविता कंवर, रिसोर्स परसन पटवारी तहसील कुचामन। रीकु पुजारी, रिसोर्स परसन पटवारी तहसील लाडनूं। महावीर प्रजापत, रिसोर्स परसन पटवारी, तहसील मकराना। मूलचंद डूकिया, ऑफिस कानूनगो, तहसील डीडवाना। रामावतार, पटवारी जूसरी, तहसील मकराना।सांवताराम, पटवारी तोषीणा, तहसील छोटी खाटू। प्रकाश चौधरी, पटवारी चांण्डी तहसील मकराना। सोनू चौयल, पटवारी चौलूंखां तहसील मौलासर। रामनारायण बैदा, पटवारी ध्यावा एवं रोडू तहसील लाडनूं।चैनाराम, पटवारी गुलर तहसील परबतसर। गोरधनसिंह, भू-अ०नि० कलक्ट्रेट डीडवाना रणजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, विकास अनुभाग, कलक्ट्रेट डीडवाना पवन कुमार, वरिष्ठ सहायक विकास अनुभाग, कलक्ट्रेट डीडवाना को सम्मानित किया गया।












