
पुरदिलनगर। कस्बा के जलेसर रोड स्थित एक मीट की दुकान के पास ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मीट विक्रेताले मारपीट की शाहरूख जलेसर रोड पर मीट की दुकान चलाता है ट्रैक्टर चालक नरेन्द्र पुत्र पवन कुमार निवासी सिंधौंली किसी काम से जा रहा था इसकी दुकान के पास खड़ा होकर कचौड़ी खाने लगा इतने में आरोपी ने गाली देकर ट्रैक्टर हटाने को कहा। कुछ समय लगने पर गुस्साए आरोपी ने सहयोगियों को बुलाकर नरेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे नरेन्द्र के चोट आयी है। पुलिस चौकी प्रभारी अरविन्द सिंह मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ भेजा गया।






