

卐 आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं 卐
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के बीडी रोड पर स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर में अचानक से आग लग गई। मालूम हो कि दिल्ली के बीडी रोड पर स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में कई राज्यसभा के सांसदों तथा उनके स्टॉफ के फ्लैट हैं। जहां पर शनिवार दोपहर मे आग लग गई। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आग लगने की इस घटना को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि अग्निशमन दल को तुरंत इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद भी अग्निशमन दल पहुंचने मे देर लगा दी।
अग्निशमन दल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया जो आग बुझाने का काम कर रही हैं।।इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है लोग किस तरह से वाहां से भाग रहें हैं।
अपार्टमेंट के ग्राउंड पर आग लपटें भी दिखाई दे रहीं हैं। 
















