A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिर्जापुर रेलवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के साथ चोरी एवं नशीली दवा का इस्तेमाल कर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मिर्जापुर रेलवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के साथ चोरी एवं नशीली दवा का इस्तेमाल कर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ FB IMG 1760786352059

मिर्जापुर रेलवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के साथ चोरी एवं नशीली दवा का इस्तेमाल कर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नकद रुपए, मोबाइल फोन और नशीली प्रतिबंधित दवा बरामद हुई है। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन चुनार प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 डीएफडी ट्रैक के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से ₹8500 नकद, टच स्क्रीन मोबाइल फोन और नशीली प्रतिबंधित दवा (Ativan 1mg) बरामद की गई है। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,28,500 आंकी गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर यात्रा कर रहे यात्रियों को निशाना बनाकर उनका सामान चोरी करता था। इसके अलावा, यात्रियों को नशीली दवाओं का सेवन कराकर उन्हें बेहोश कर लूटपाट की जाती थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!