A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद अयोध्या मे दीपावली के अवसर पर होने वाले दीपोत्सव एवं जनपद में दीपावली के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद व शहर में निम्न प्रकार से भारीवाहन .हल्के वाहन एवं ई –रिक्शा का डायवर्जन

अयोध्या

जनपद अयोध्या मे दीपावली के अवसर पर होने वाले दीपोत्सव एवं जनपद में दीपावली के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद व शहर में निम्न प्रकार से भारीवाहन .हल्के वाहन एवं ई –रिक्शा का डायवर्जन /रूट प्रबंधन दिनांक 18.10.2025 से दिनांक 20.10.2025 को दीपोत्सव के कार्यक्रम समाप्ति तक की अवधि के लिए निम्न प्रकार से किया गया है-

1. सुलतानपुर की ओर से आने वाले मालवाहक भारी वाहन, ट्रक,ट्रैक्टर, आदि भारी वाहनों को कूरेभार से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से उनके गन्तव्य हेतु डायवर्जन किया गया है ।

2. हलियापुर की तरफ , मुजेश कट की तरफ से ,पीढी रोड व अन्य मार्गो से आने वाले मालवाहक ,भारी वाहन ,ट्रक,ट्रैक्टर व आदि भारी वाहनों को पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से उनके गन्तव्य हेतु डायवर्जन किया गया है ।

3. रायबरेली की ओर से आने वाले मालवाहक, भारी वाहन, ट्रक,ट्रैक्टर व आदि भारी वाहनों को हलियापुर से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से उनके गन्तव्य हेतु डायवर्जन किया गया है ।

4. शहर सुलतानपुर के अन्दर चौक क्षेत्र मे त्योहारो के दृष्टिगत खरीददारी आदि के कारण अत्यधिक भीड़-भाड़ होने की संभावना है जिससे चौक क्षेत्र मे मध्यम वाहन,ई-रिक्शा आदि के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है ।

Back to top button
error: Content is protected !!