
गाजीपुर से विशेष रिपोर्ट | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
गाजीपुर के भांवरकोल ब्लॉक के ग्राम जसदेवपुर निवासी श्रीमती सुमन कुमारी, पत्नी श्री शैलेश पटेल (आर.पी.एफ. उप निरीक्षक) ने अपने प्रतिभा, आत्मविश्वास और अदम्य साहस से पूरे जिले का नाम रोशन किया है। मुंबई में आयोजित “मिस बिहार एवं बेस्ट एक्टिंग अवार्ड” प्रतियोगिता में सुमन कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 🥇गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस उपलब्धि के साथ ही सुमन कुमारी ने न केवल अपने परिवार, ग्राम पंचायत जसदेवपुर और भांवरकोल ब्लॉक का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे जनपद गाजीपुर का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनमें सुमन कुमारी ने अपनी कला, व्यक्तित्व और अभिनय प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल ने उन्हें “बेस्ट एक्टिंग परफॉर्मेंस” और “मिस बिहार गोल्ड मेडलिस्ट” के सम्मान से नवाजा।
सुमन कुमारी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिला संगठनों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं।
भांवरकोल ब्लॉक के लोगों का कहना है कि सुमन कुमारी ने यह साबित कर दिया कि नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं, बस जरूरत है आत्मविश्वास और मेहनत की।
ग्राम प्रधान एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने कहा कि “यह भांवरकोल ब्लॉक ही नहीं, पूरे गाजीपुर जनपद के लिए गर्व का क्षण है। सुमन कुमारी ने अपने हुनर से यह दिखाया है कि गांव की बेटियां भी देश के बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना सकती हैं।”
सुमन कुमारी ने पुरस्कार मिलने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा —
> “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि मेरे परिवार, मेरे गांव और पूरे गाजीपुर जिले का है। मैं चाहती हूं कि गांव की हर बेटी अपने सपनों को हकीकत में बदलने का साहस करे।”
उनके पति श्री शैलेश पटेल, जो वर्तमान में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी की इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व है। उन्होंने बताया कि सुमन ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
💐 वंदे भारत लाइव परिवार की ओर से श्रीमती सुमन कुमारी को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐
#गाजीपुर_गौरव #भांवरकोल_गौरव #नारीशक्ति #ProudMoment #Inspiration #Ghazipur












