
राजस्थान जयपुर अक्षय मीना उर्फ गुड्डू वह उसके साथी वारदात से पूर्व एटीएम मशीन के स्थान को चिन्हित करते हैं एवं एटीएम मशीन की लोकेशन व्हाट्सएप से एक दूसरे को साझा कर वारदात करते हैं आरोपी एटीएम मशीन को चिन्हित करते हैं गैंग का सरगना अक्षय मीना और गुड्डू एटीएम मशीन में जाकर मास्टर चाबी से एटीएम का बॉक्स खोल देता है तथा गैंग अन्य सदस्य उसका ध्यान रखते हैं गैंग का सरगना एटीएम मशीन का बॉक्स खोलकर जिस जगह से रुपए निकलते हैं वहां पर एटीएम मशीन के रंग की लकड़ी की सनमाइका सीट एटीएम मशीन के स्लॉट में डालकर अथवा डबल टेप लगाकर बंद कर देते हैं तथा सनमाइका सीट लगाने के पश्चात बॉक्स बंद करके बाहर आ जाता है जो कोई ग्राहक एटीएम में जाता है तथा रुपए निकलता है वह रुपए मशीन से तो निकल जाते हैं किंतु सनमाइका सीट लगी होने के कारण बाहर नहीं आते हैं ग्राहक कुछ समय पश्चात मशीन को खराब समझकर वहां से चला जाता है तब गैंग के सदस्य एटीएम में जाकर मशीन का बॉक्स खोलकर सनमाइका सीट हटाकर रुपए निकाल लेते हैं मुलजिम अपने महंगे शौक मौज के लिए अलवर शहर से जयपुर जाकर वारदात का अंजाम देकर वापस अलवर चले जाते हैं आरोपियों के द्वारा इन जगह पर वारदात को अंजाम दिया जा चुका है “सिंधी कैंप बस स्टैंड” जोरावर सिंह गेट “आमेर रोड जोरावर सिंह गेट “आमेर रोड “सोनी अस्पताल “गांधीनगर सोनी अस्पताल “गांधीनगर जल महल “आमेर रोड आरोपी वर्तमान में पुलिस रिमांड पर है जिसे जयपुर शहर में कई स्थान पर की गई वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है


















