A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धार्मिक

नहाय खाय- अरपा मइया जी की महाआरती के साथ शुरू होगा छठपूजा पर्व

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, छत्तीसगढ, शनिवार 25 अक्टूबर 2025-:
छत्तीसगढ में भी आज शनिवार 25 अक्टूबर से छठपूजा महापर्व की शुरुआत हो रहा है। छठ महापर्व के प्रथम दिन शनिवार 25 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ ही पर्व का शुरुआत होगा। आज शनिवार 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ की न्यायाधानी कहे जाने वाले बिलासपुर शहर के तोरवा में स्थित देश के सबसे बड़े छठघाट पर शाम को अरपा मइया की महाआरती की जायेगी। इसके लिए अरपा नदी के तट को बहुत सुंदर आकर्षक विद्युत लाइट से सजाया भी गया है। आज नहाय खाय और अरपा मइया की महाआरती के साथ चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठपूजा की धूम रहेगी। 20251025 131902 मालूम हो कि बिलासपुर में तोरवा स्थित अरपा का छठघाट पूरे भारत देश का सबसे बड़ा स्थाई घाट है, जहां पर एक साथ पचास हजार से भी अधिक श्रद्धालु छठ व्रत करने वाले भक्तजन सूर्यनारायण को अर्ध्य देतें है। प्राप्त जानकारी अनुसार बिलासपुर के तोरवा छठघाट पर पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज एवं सहजानंद समाज के संयुक्त तत्वावधान में यह छठपूजा महापर्व गत 25 वर्षों से निरंतर मनाया जा रहा है। छठघाट की साफ-सफाई कर सुंदर साज सज्जा की गई है। यहां पर देश के सबसे बड़े छठघाट पर एक साथ पचास हजार से भी अधिक लोग सूर्यदेव को अर्ध्य देंगे। इस वर्ष 2025 मे यह छठपूजा महापर्व 25 अक्टूबर शनिवार से शुरू होकर 28 अक्टूबर मंगलवार तक चलेगा। छठपूजा महापर्व कई शुरुआत आज 25 अक्टूबर शनिवार को नहाय खाय” और अरपा नदी मइया की महाआरती से होगी। कल रविवार 26 अक्टूबर 2025 को खरना” मनाया जायेगा, जिसमें कि छठ व्रत करने वाली महिलाएं नये वस्त्र धारण कर खरना” बनायेंगी। सोमवार 27 अक्टूबर 2025 को अस्त होते हुए सूर्यदेव को अर्ध्य दिया जायेगा। इस दिन छठपूजा व्रत करने वाली महिलाएं अरपा नदी के तट पर स्थित छठघाट पर एकत्रित होकर सूर्यदेव को अर्ध्य देंगी। मंगलवार 28 अक्टूबर 2025 को उदित होते हुए सूर्यदेव को अर्ध्य देने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत करने वाली महिलाएं पारण भी करेंगी, और इस तरह से चार दिनों तक चलने वाला यह छठपूजा पर्व संपन्न होगा।

छठपूजा में सूर्यदेव की पूजा आराधना वंदना अर्ध्य देकर छठी मइया की भी पूजा आराधना की जाती है। छठपूजा पर्व में घाटों नदियों तालाब के घाटों का विशेष महत्व रहता है। घाटों में अस्त होते सूर्य और उदय होते हुए सूर्यदेव को अर्ध्य देते हुए छठी मइया की पूजा वंदना अर्चना की जाती है। छठपूजा पर्व बिहार राज्य का प्रसिद्ध पर्व है। छठपूजा के लिए बिहार में सैंकड़ों घाट बने हुए हैं। परंतु छत्तीसगढ के बिलासपुर के तोरवा स्थित अरपा जैसा बड़ा छठघाट बिहार में भी नहीं है। बिलासपुर के तोरवा मे स्थित छठघाट करीब साढ़े सात एकड़ भूमि मे फैला हुआ है। यहां पर करीब एक किलोमीटर तक के क्षेत्र में पूजा और अर्घ्य देने के लिए बेदी भी बनाई जाती है। छठ पर्व पर आयोजन समिति की ओर से छठघाट मे विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां पर घाट की साफ-सफाई से लेकर छठ व्रत करनी वाली महिलाओं के लिए अरपा नदी तट के किनारे पर बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। आयोजन स्थल पर सुंदर आकर्षक साज सजवाट कर आकर्षक लाइटें और आतिशबाजी की भी व्यवस्था बनाई गई है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!