
डुमरियागंज में राप्ती तट पर लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जनः
भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ पारंपरिक विसर्जन
डुमरियागंज में शुक्रवार रात तक राप्ती तट पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में प्रतिमाओं को विसर्जित किया।विसर्जन के दौरान गाजे-बाजे और अबीर-गुलाल की धूम रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नगर सहित बेवा, तिलगड़िया, जामौती और महुआरा

गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी प्रतिमाएं लेकर राप्ती तट पर पहुंचे। सैकड़ों भक्तों ने पारंपरिक विधि-विधान से मां लक्ष्मी को विदाई दी।
सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नगर पंचायत डुमरियागंज के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में लिपिक हसन ताक़ीब और अन्य नगर कर्मी व्यवस्था में जुटे रहे।
वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकार बृजेश वर्मा और इंस्पेक्टर श्री प्रकाश यादव के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान उप निरीक्षक संजीव शुक्ल, उप निरीक्षक मीरा वर्मा, हेड कांस्टेबल छाया, इंद्रदीप शर्मा, रेनू और अमरनाथ सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और आस्थापूर्ण तरीके से विसर्जन की पूरी प्रक्रिया को संपन्न किया।











