
त्रिलोकपुर पुलिस ने देवियापुर में चलाया जागरूकता अभियानः
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव बताया
सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवियापुर में 24 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति टीम ने साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को चौपाल लगाकर साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। एंटी-रोमियो टीम ने अनावश्यक घूम रहे शोहदों की भी जांच कर उन्हें हिदायत दी।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। टीम ने महिलाओं को महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों से बचने के तरीके बताए।

संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी दी गई, जहां महिलाएं अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड केयर लाइन), 108 (एम्बुलेंस हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन हेल्पलाइन), 14567 (एल्डर हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया गया। नए कानूनों की जानकारी भी दी गई।
इस जागरूकता अभियान में मिशन शक्ति टीम के सदस्य उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडे, तालीमुद्दीन खान, हेड कांस्टेबल धनंजय दुबे, आरक्षी सत्य प्रकाश यादव और महिला आरक्षी प्रीती व कंचन सिंह शामिल रहे।












