
इटवा चेयरमैन ने छठ पर्व की व्यवस्था का निरीक्षण किया
राम जानकी पोखरे पर साफ-सफाई और प्रकाश के निर्देश दिए
इटवा नगर पंचायत के चेयरमैन विकास जायसवाल ने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। शुक्रवार को 3 बजे उन्होंने वार्ड नंबर 11 के महादेव नगर स्थित राम जानकी पोखरे और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।

चेयरमैन जायसवाल ने नगर पंचायत के कर्मचारियों और संबंधित सुपरवाइजरों को विशेष साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी घाट की सफाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घाट पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं और पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

जायसवाल ने बताया कि घाट पर भव्य प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अलग से पार्किंग स्थल भी बनाया जाएगा। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी। इस दौरान सभासद पप्पू गोंड, शिवमंगल अग्रहरि, धर्मेंद्र मौर्या, संतोष भट्ट, आशीष श्रीवास्तव, राहुल चौरसिया, बब्बलू अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












