
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, गोरेला पेन्ड्रारोड (छग•) रविवार 26/10/2025
=========== 卐卐卐 =================
पद्मविभूषण जगतगुरू श्री रामभदराचारय जी महाराज का पेन्ड्रा नगर आगमन हो चुका है। श्री रामभदराचारय जी महाराज के मुखारविंद से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। कल शनिवार 25 अक्टूबर को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के शुभ अवसर पर पेन्ड्रा नगर में भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। 
जगतगुरू श्री रामभदराचारय जी महाराज के पेन्ड्रा नगर आगमन पर भक्तजनों के द्वारा उनका भव्य स्वागत सत्कार किया गया। जगतगुरू श्री रामभदराचारय जी महाराज के पेन्ड्रा नगर पहुंचने के साथ ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाराज जी के पेन्ड्रा नगर के बाद वहां पर भव्य शोभायात्रा निकाल कर उनका स्वागत सत्कार किया गया। मालूम हो कि पेन्ड्रा में दिनांक 25 अक्टूबर शनिवार से 31 अक्टूबर शुक्रवार तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का मंगलमय आयोजन किया जा रहा है। इन सात दिनों के दौरान जगतगुरू श्री रामभदराचारय जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का शुभ अवसर यहां के निवासियों को प्राप्त होगा। कथा के आयोजन के लिए पेन्ड्रा नगर के मल्टीपरपज मैदान में व्यवस्था बनाई गई है। श्रीमद्भागवत कथा पंडाल को भव्य रूप दिया गया है। श्रोताओं के लिए भी कथा स्थल पर बैठने के लिए समुचित व्यवस्था बनाई गई है। मालूम हो कि जगतगुरू श्री रामभदराचारय महाराज जी का पेन्ड्रा नगर में यह पहला श्रीमद्भागवत कथा वाचन का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर क्षेत्र के भक्तजनों में भी काफी उत्साह है महाराज जी को देखने और कथा श्रवण करने के लिए लोग लालायित हैं। पेन्ड्रा नगर में सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का सौभाग्य भक्तजनों को प्राप्त हो रहा है। कथा आयोजन की शुरुआत प्रथम दिन कलश यात्रा निकाल कर की गई। ।












