
सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* भारतीय डाक कर्मचारी मजदूर संघ, सागर का संयुक्त द्विवार्षिक संभागीय अधिवेशन बटालियन रोड मकरोनिया स्थित वैदिक वाटिका में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया शामिल हुए। अधिवेशन में डाक सेवकों ने विभाग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इनमें सेवा शर्तों में सुधार, कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने और सुविधाओं के विस्तार की मांग प्रमुख रही। संगठन ने तय किया कि उनकी सभी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अधिवेशन में पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम डाक सेवकों की समस्याओं को उठाने और संगठन को मजबूत बनाने का काम करेगी।
इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि सहित प्रवर अधीक्षक ए.के अरख,सहायक अधीक्षक विनय श्रीवास्तव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ एमपी सिंह,सेक्रेटरी जनरल अनंतपाल,जनरल सेक्रेटरी पी4 खयालीराम शर्मा,संघ संरक्षक संतोष सिंह,प्रांतीय मंत्री भारतीय मजदूर संघ आशीष सिंह और भारतीय डाक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थिति रहे।













