A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सागर की राजनीति में नई इबारत- लता वानखेड़े ने दिखाया संघर्ष, सादगी और सफलता का अद्धभुत संगम

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* सागर की राजनीति में अक्सर दिग्गजों के नाम ही गूंजते हैं, लेकिन इस बार सुर्खियों में हैं डॉ. लता वानखेड़े, जिन्होंने सत्ता के गलियारों तक अपनी पहचान खुद गढ़ी है। सरपंच पद से शुरुआत, गांव की गलियों से जनसेवा की राह, और आज प्रदेश भाजपा की महामंत्री तक का सफर, यह किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं।
डॉ. वानखेड़े ने यह साबित किया है कि सियासत में न कोई रास्ता आसान होता है और न कोई मंज़िल करीब — लेकिन अगर जज़्बा सच्चा हो तो इतिहास लिखा जा सकता है।
पुरुष वर्चस्व वाली राजनीति में डॉ. लता वानखेड़े ने धैर्य, कर्मठता और संतुलन से जो स्थान बनाया है, वह हर महिला राजनेता के लिए प्रेरणास्रोत है। सागर की यह बेटी आज प्रदेश की पहचान बन चुकी है, और अपने कार्य से यह दिखा दिया है कि नेतृत्व लगन से तय होता है।FB IMG 1761620210553

Back to top button
error: Content is protected !!