A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोरमी नगर से केला देवी धाम के लिए पद यात्रा करते हुए श्रद्धालु हुए रवाना

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता राज बहादुर सिंह l भिंड जिले की गोरमी तहसील से मंगलवार को सैकड़ो की संख्या में भक्त गण केला देवी धाम के लिए पदयात्रा पर रवाना हुए l गोरमी से लगभग 220 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए श्रद्धालु उत्साह और धार्मिक भाव से माता के जयकारा लगाते हुए निकले l यात्रा का शुभारम गोरमी नगर के प्राचीन मंदिर गौतम ऋषि से यात्रा का शुभारंभ हुआ l नगर वासियों ने जगह-जगह इस धार्मिक यात्रा का पुष्प माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत कियाl इस यात्रा के दौरान भक्तजनों में उत्साह और खुशी देखते ही बन रही थी l धार्मिक यात्रा के प्रेरक कौशल तिवारी ने बताया कि नगर से महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मां केला देवी के धाम तक दर्शन करने के लिए पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगेl श्री कौशल तिवारी ने बताया कि लंबी यात्रा होने के कारण साथ में एक एंबुलेंस और लगभग तीन-चार डॉक्टरों की टीम साथ में लेकर चल रहे हैं lउन्होंने कहा किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा रास्ते में सुरक्षा की दृष्टि से सभी थानों को सूचित कर दिया गया हैl रास्ते में श्रद्धालुओं को जगह-जगह खाने-पीने की व्यवस्था भी की जाएगी l मां केला देवी के दरबार में पहुंचकर वहां भक्तों के लिए भंडारा भी किया जाएगाl

Back to top button
error: Content is protected !!