A2Z सभी खबर सभी जिले की

धान के खेत में मिला65 वर्षीय बुजुर्ग का शव

#Jhansi : मोंठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हारिया में बुधवार सुबह एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव धान के खेत में मिला। मृतक मंगलवार को बकरी चराने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने गांव के पास धान के खेत में उनका शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मोंठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।

मृतक की पहचान कुम्हारिया निवासी 65 वर्षीय रामसागर अहिरवार पुत्र घनशोले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके चार पुत्र हैं। बड़े बेटे अशोक की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है, जबकि देवीशरण और छोटू झांसी में रहते हैं। सबसे छोटा बेटा कनई, जो दिव्यांग है, पिता के साथ गांव में ही रहता था।

Screenshot 20251029 214358 Facebook

परिवार के लोगों का कहना है कि बुजुर्ग बीमार रहते थे और रोजाना की तरह मंगलवार को भी सुबह बकरियां चराने निकले थे। देर शाम तक जब घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की गई। बुधवार सुबह उनका शव खेत में मिलने की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

फिलहाल बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि “प्रथम दृष्टया शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!