
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री के नेतृत्व में नगर निगम अतिक्रमण टीम ने राहतगढ़ बस स्टैंड ब्रिज के नीचे झुग्गी बस्ती के पास पक्के निर्माण सहित टीन शेड को बुल्डोजर से ढहाया। उक्त निर्माण राहतगढ़ बस स्टैंड ब्रिज के नीचे पुराने पशु बाजार के संचालन हेतु कराया गया था पशु बाजार के विस्थापन पश्चात उक्त निर्माण की आवश्यकता समाप्त होने की स्थिति में निगमायुक्त ने अवैध अतिक्रमण हटवाया व नगर निगम अंतर्गत इस कीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। उन्होंने निगमकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा की यहां से मलवा और अन्य कचरा आदि साफ कर स्वच्छता सुनिश्चित करें। यहां फैली सिंगल यूज़ प्लास्टिक, डिस्पोजल आदि अन्य गंदगी को भी कचरा गाड़ी में भरवाकर सफाई सुनिश्चित करें। सागर शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने में इस प्रकार के स्थलों का कायाकल्प महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सागर को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता में अब्बल बनने का रास्ता प्रसस्त करेगा। निगम क्षेत्र अंतर्गत नागरिकों को शासन की समस्त योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ दिलाने के साथ निगम की उत्कृष्ठ सेवाएं प्रदान कर की उनकी जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाना ही हमारा प्रयास होना चाहिए। शहर व्यवस्थित और साफ स्वच्छ होगा तो प्रत्येक नागरिक के मन में भी स्वच्छता सुंदरता के संरक्षण का भाव उत्पन्न होगा। यहां की गंदगी समाप्त होने और निगम की सुविधाएं मिलने से झुग्गी बस्ती के निवासी भी साफ सफाई से रहने हेतु प्रेरित होंगे। उनकी जीवन शैली में सुधार होगा, और सही मायने में शहर का विकास यहां के नागरिकों की जीवन शैली में अभूतपूर्व सकारात्मक परिवर्तन से ही पहचाना जा सकता है। स्थानीय नागरिकों में स्वच्छता, साक्षरता और शासकीय सम्पत्ति की सुरक्षा की भावना विकसित होने पर शहर की स्वच्छता, सुंदरता व सुरक्षा को निश्चित रूप से बल मिलेगा। निगमायुक्त ने मोतीनगर चौराहे पर पहुंचकर चौराहे पर स्थित अग्रवाल मार्केट स्वामी द्वारा सड़क चौड़ीकरण में सहयोग करते हुए स्वयं मार्केट का छज्जा हटाने सहित ऐसे सभी सहयोगी नागरिकों को धन्यवाद दिया जिन के द्वारा स्वयं से ही सड़क चौड़ीकरण हेतु आवश्यक स्थल के नाप चिन्हित स्थल तक अपना अतिक्रमण तोड़कर जगह उपलब्ध करायी जा रही हैं और शहर विकास में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया जा रहा हैं।









