
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर मोबाइल मिलने से युवक के चेहरे पर लौटी खुशी। ओम प्रकाश पाल, पिता राजेंद्र पाल, ग्राम पिपरी कला, थाना विशुनपुरा, निवाशी का करीब एक वर्ष पहले नगर उंटारी बस स्टैंड के आसपास मोबाइल गुम हो गई थी। उन्होंने कई दिनों तक खोजबीन की, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने नगर उंटारी थाना में इसकी सूचना दी।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार की पहल से आज उस मोबाइल को भवनाथपुर क्षेत्र से बरामद कर ओम प्रकाश पाल को मोबाइल दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मोबाइल CEIR पोर्टल के मदद से बरामद हुआ है।
उपेन्द्र कुमार थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है, तो CEIR पोर्टल पर इसकी सूचना देनी चाहिए। इससे मोबाइल का लोकेशन पता लगाया जा सकता है और उसे बरामद किया जा सकता है।
ओम प्रकाश पाल ने थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी पहल से उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल गया है।
















