A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में बस ने 111 भेड़ों को रौंदा, मौत

चालक गिरफ्तार, भेड़ के झुंड को पशुपालक सड़क पार करा रहा था

सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर शुक्रवार देर शाम बढ़नी-इटवा मार्ग पर स्थित भरौली पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित बस ने सड़क पार कर रहे भेड़ों के झुंड को रौंद दिया। इस हादसे में 111 भेड़ों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गईं।

IMG 20251101 000541

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। जब एक पशुपालक अपने झुंड को सड़क पार करा रहा था। तभी बढ़नी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस अचानकअनियंत्रित हो गई और सीधे झुंड में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भेड़ों के शव सड़क पर बिखर गए। पशुपालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

चालक बस छोड़कर मौके से फरार

ग्रामीणों का कहना है कि बस तेज रफ्तार में थी। चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास तक नहीं किया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर भरौली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात नियंत्रित करते हुए मृत और घायल भेड़ों को सड़क से हटवाया।

एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल बस और उसके चालक को पकड़ लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पशुपालक को लाखों का नुकसान

पशुपालकों ने बताया कि इस हादसे में उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घायल भेड़ों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। प्रशासन ने पीड़ित को मुआवजा का आश्वासन दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!