सोहागीबरवा वन्य जीव प्रभाग दक्षिणी चौक रेंज में वन विभाग के तत्वाधान में शनिवार को इको पर्यटन 2025-26 सत्र का हुआ शुभारंभ इस कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर टूरिस्ट वाहनों को किया रवाना
सोहागीबरवा वन्य जीव प्रभाग में इको पर्यटन 2025-26 का शुभारंभ
महराजगंज 1 नवंबर। सोहागीबरवा वन्य जीव प्रभाग दक्षिणी चौक रेंज में वन विभाग के तत्वाधान में शनिवार को इको पर्यटन 2025-26 सत्र का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर टूरिस्ट वाहनों को रवाना कर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रकृति संरक्षण और पर्यटन विकास को एक साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सोहागीबरवा का घना वन क्षेत्र जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम है, जो न केवल पर्यावरण प्रेमियों बल्कि आम नागरिकों को भी प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने आगे कहा कि इको पर्यटन से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी। उन्होंने वन विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ए. पी. सिन्हा ने कहा कि इको पर्यटन का उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि इस सत्र में पर्यटकों के लिए कई नई गतिविधियाँ जैसे नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग, ट्रेकिंग और रात्रि प्रवास जैसी व्यवस्थाएं भी कराई जाएंगी । उन्होंने अपील की कि पर्यटक यहां आते समय स्वच्छता और वन्यजीवों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि वन्य जीव और वन दोनों ही हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। प्रधानमंत्री जी ने भी पिछले दिनों देश के लोगों से अनुरोध किया था कि एक पेड़ मां के नाम लगाए । सुर्वे निरंजन राजेंद्र ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोहागीबरवा वन्य जीव प्रभाग का यह आयोजन प्रकृति संरक्षण और पर्यटन संवर्धन दोनों की दिशा में सार्थक पहल साबित होगा जब इसके बारे में हम लोगों को जागरूक करे और वन्य जीवों से प्यार करे। कार्यक्रम में एस डी ओ सतेंद्र सिंह, मोहन सिंह रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी के अलावा वन विभाग के अन्य अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
बिजनौर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षाः जिलाधिकारी ने 17 जुलाई को प्रस्तावित योगी आदित्यनाथ के दौरे पर की बैठक
15/07/2026
विश्व युवा कौशल दिवस पर एक्सल डाटा सर्विसेज में कार्यक्रम, बीडीओ ने बांटे प्रमाणपत्र
15/07/2026
SNMMCH की बदहाल व्यवस्था पर मुख्य सचिव को शिकायत, अधीक्षक की कार्यशैली पर जांच एवं तबादला की मांग
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा अभियोजन इकाई, त्वरित विचारण (speedy Trial) एवं T.M.S.(Trial Monetring System) पर अपलोड कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
15/07/2026
मिशन शक्ति: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 41 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
15/07/2026
रविवार को 78 सेंटर पर आयोजित की जाएगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
15/07/2026
राजधानी लखनऊ पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
15/07/2026
उपायुक्त व एसएसपी ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि राजकीय सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
15/07/2026
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खिजरसराय के बाना गांव में धान की रोपाई का किया निरीक्षण l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!