A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाटा में समाधान दिवस का आयोजन, दो मामलों का हुआ निस्तारण

इस मौके पर विभिन्न विभागों से कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं

हाटा में समाधान दिवस का आयोजन, दो मामलों का हुआ निस्तारण

 

संपूर्ण समाधान दिवस। - Dainik Bhaskarहाटा कुशीनगर, हाटा ,स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक पी.के. राय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 16 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। राजस्व विभाग से संबंधित मामले सर्वाधिक रहे। शनिवार को आयोजित इस समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 5, पुलिस विभाग से 4 और अन्य विभागों से 7 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से राजस्व विभाग से संबंधित दो मामलों का तत्काल समाधान किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर लंगड़ी गांव निवासी जगदीश चौहान ने शिकायत की कि ग्राम प्रधान ने दबंगई से उनके खेत में नाली का निर्माण करा दिया है और आर सी सी सड़क बनवाने का भी योजना बनाई जा रही है। इस पर तहसीलदार जया सिंह ने लेखपाल को बुलाकर समस्या के निस्तारण का आदेश दिया। वहीं, रामपुर गांव की चंपा देवी ने उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह को बताया कि उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और कुछ लोग उनका खेत अपने नाम कराने की कोशिश कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने इस मामले में उपनिबंधक को कार्रवाई के लिए लिखा। अपर जिलाधिकारी न्यायिक पी.के. राय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी मामलों का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर करें। इस अवसर पर तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी (मोतीचक, सुकरौली, हाटा), पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार दूबे, लेखपाल प्रदीप कुमार गुप्ता, रामेंद्र मणि, रंजू यादव और उपनिरीक्षक अमरनाथ सोनकर सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!