A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

आधार कार्ड को लेकर केंद्र सरकार ने नियम बदले

आधार कार्ड धारक अपने नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र,
नागपुर, रविवार 02नवंबर 2025-:
==================================
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार ने आधार कार्ड से संबंधित नियम को बदल दिए हैं। अब आधार कार्ड के बदले हुए नये नियम के अनुसार आधार कार्ड धारक को अपने आधार कार्ड में किसी प्रकार के बदलाव के लिए आधार सेंटर जानें की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अनुसार आधार कार्ड धारकों के लिए आधार संबंधित प्रक्रिया को और सरल बनाने के उद्देश्य से अब आधार कार्ड धारक की डेमो ग्राफिक जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से अपडेट कराया जा सकेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आधार कार्ड धारक अब अपना नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर आदि से संबंधित जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से अपडेट कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार अब आधार कार्ड धारको 31 दिसंबर 2025 के पहले ही पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाना जरूरी होगा। यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अंगूठे का निशान और फोटो के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अब 125 रू• तक का शुल्क देना होगा। यदि आधार कार्ड धारक की आयु 05 वर्ष से 07 वर्ष तक है और वह पहली बार आधार अपडेट करवा रहा है तो आधार अपडेट की यह सेवा निशुल्क होगी। 15 वर्ष से 17 वर्ष आयु के आधार कार्ड धारकों को दो बार तक आधार अपडेट करने की स्थिति में भी कोई शुल्क नहीं देना होगा। और यदि आधार कार्ड धारक एनरोलमेंट नंबर, लिंग, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल पता आदि डेमो ग्राफिक अपडेट करवाता है तो बायोमेट्रिक अपडेट के साथ ही यह शुल्क होगा, और अलग से करवाने पर 75 रू• शुल्क के तौर पर देना होगा। जानकारी के अनुसार आधार कार्ड धारक अपनी पहचान और पते से जुड़े हुए प्रमाण अथवा नाम लिंग, जन्मतिथि आदि के लिए दस्तावेज को को आधार के पोर्टल पर बिना किसी शुल्क के सबमिट कर सकता है, यह सुविधा 14जून 2026 तक ही रहेगी जानकार के अनुसार नया फीस स्ट्रक्चर, बच्चों के फिंगर प्रिंट का चार्ज नहीं लगेगा। आधार में नाम पता मोबाइल नंबर अपडेट करने के शुल्क 75रू और फिंगर प्रिंट आइरिस स्कैन अथवा फोटो बदलवाने के लिए शुल्क 125रू देना होगा। 14 जून 2026 तक आनलाईन दस्तावेज अपडेशन निशुल्क और 15 जून 2026 से आधार सेवा केंद्र पर अपडेशन चार्ज लगेगा। आधार रिप्रिंट प्रिंटेड कॉपी के लिए 40 रू• , होम सर्विस पहले व्यक्ति के लिए यह चार्ज-70 रू• उसी पते पर अतिरिक्त व्यक्ति का चार्ज 350’रू होगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!