
लोक मंच भारत न्यूज दैनिक समाचार पत्र कार्यालय का भव्य उद्घाटन — विंध्याचल मंडल व जिला सूचना अधिकारी ने दी प्रेरक सीख
लोक मंच भारत न्यूज दैनिक कार्यालय का भव्य उद्घाटन — विंध्याचल मंडल व जिला सूचना अधिकारी ने दी प्रेरक सीख
जिला संवाददाता (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के न्यू कालोनी, राबर्ट्सगंज में सोमवार को लोक मंच भारत न्यूज दैनिक समाचार पत्र के कार्यालय का शुभारंभ एवं सम्मान समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। मीडिया जगत के साथ प्रशासनिक क्षेत्र में भी इस अवसर को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल के सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
लोक मंच भारत न्यूज दैनिक के जिला संवाददाता भानु प्रताप एवं संरक्षक विनोद कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि ओम प्रकाश उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि विनय कुमार सिंह का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। तत्पश्चात संस्था के संपादक राजकुमार तिवारी, सह-संपादक रामलाल साहनी, तथा सूरज दुबे को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उपस्थित हर क्षेत्र के संवाददाताओं ने अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि —
“सबसे पहले तो हम जिले में खुले कार्यालय के प्रमुख व पूरी टीम को बधाई देते हैं। खबर को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। जब भी कोई खबर प्रकाशित करें, उस खबर को संबंधित से पूछकर बयान सहित लगाएं, जिससे आपके समाचार में धार बनी रहे।”
वहीं विशिष्ट अतिथि जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा —
“सूचना विभाग व पत्रकार एक सेतु के समान कार्य करते हैं। जब आप कोई खबर प्रकाशित करते हैं जिसमें किसी के लिए पॉजिटिव अथवा नेगेटिव भाव झलकता है, तो इससे बचने के लिए संबंधित पक्ष से पूछताछ कर खबर प्रकाशित करें, इससे आपकी खबरें सदैव बेहतर बनेंगी।”
इस अवसर पर सूरज दूबे, राजकुमार तिवारी, विनोद मिश्रा, सेराज अहमद, रामलाल साहनी, भानु प्रताप, अमित कुमार, छवि साहनी, राकेश कुमार कनौजिया, विवेकानंद मिश्र, पंकज देव पाण्डेय, शिव प्रकाश पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, बृज भूषण तिवारी समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार मिश्र ने किया तथा आए हुए सभी आगंतुकों का आभार भानु प्रताप ने व्यक्त किया। 












