A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत अपहृत 02 नाबालिग बालक, बालिका को किया गया दस्तयाब

FB IMG 1759738078970 1सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार उइके , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में जिले में ऑपरेशन “मुस्कान” के अंतर्गत गुम/अपहृत बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अपहृत बच्चों की तलाश हेतु सतत प्रयास, सूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया। उक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप :अपराध क्रमांक 934/2025, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता में अपहृत नाबालिग बालक, उम्र 16 वर्ष 4 माह, को जिला रायसेन से दस्तयाब किया गया,अपराध क्रमांक 910/2025, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता में अपहृत नाबालिग बालिका, उम्र 16 वर्ष, को चौकी पचारा थाना ट्रोनिका सिटी, नवादा, जनपद गाजियाबाद (उ.प्र.) से सफलतापूर्वक दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत दोनों अपहृत/अपहृता के संबंध में आवश्यक विधिक एवं परामर्श संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर,सउनि सेलेवेस्टर पन्ना,सउनि माधव सिंह,प्रधान आरक्षक नदीम शेख,आरक्षक चंदन बिल्थरे,महिला आरक्षक प्रियंका शामिल रहे, ऑपरेशन “मुस्कान” का उद्देश्य गुम/अपहृत नाबालिग बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करना तथा उन्हें परिवार से पुनः जोड़ना है। इसी हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में निरंतर सघन खोजबीन, निगरानी, सूचना संग्रह एवं समन्वय की कार्रवाई प्रभावी रूप से जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!