A2Z सभी खबर सभी जिले की

मैया मैं नहीं माखन खायो l

प्रेस विज्ञप्ति
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०)
दिनांक: 04 दिसंबर 2025

आज दिनांक 4 दिसंबर 2025 को गुरुआ क्षेत्र में एक पिकअप गाड़ी से शराब बरामद होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि उस गाड़ी पर इमामगंज विधानसभा से एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्रीमती दीपा मांझी के चुनाव प्रचार का बैनर लगा हुआ था, जिसे प्रशासन द्वारा तत्परता से जप्त कर लिया गया है।

इस संबंध में हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि जप्त की गई गाड़ी का न तो प्रत्याशी श्रीमती दीपा मांझी जी से और न ही हमारी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) से किसी भी प्रकार का संबंध है। इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में हमारे आधिकारिक प्रचार वाहन तीनों प्रखंडों में विधिवत अनुमति के साथ निरंतर संचालित हो रहे हैं, और सभी वाहन प्रशासन के निर्धारित नियमों का पालन कर रहे हैं।

यह घटना हमारे प्रत्याशी एवं पार्टी की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से विरोधी दलों द्वारा रची गई साज़िश प्रतीत होती है। ऐसे लोग राज्य को पुनः अराजकता और जंगलराज की ओर धकेलना चाहते हैं तथा वर्तमान सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।

हम प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपेक्षा करते हैं और आशा करते हैं कि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०)
नारायण प्रसाद मांझी
जिला अध्यक्ष, गया

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गया जी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!