A2Z सभी खबर सभी जिले की

सनातन आस्था के पावन पर्व ‘कार्तिक पूर्णिमा’ की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:बुद्धेश मणि पाण्डेय

IMG 20230219 144700

 महराजगंज/ उत्तर प्रदेश

सनातन आस्था के पावन पर्व ‘कार्तिक पूर्णिमा’ की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

गंगा स्नान व दीपदान की पुण्यकारी परंपरा से आलोकित यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा दे, भगवान श्री हरि विष्णु एवं माँ गंगा से यही प्रार्थना है।

मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, सिख पंथ के संस्थापक व प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिश: नमन एवं सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई!

गुरु नानक देव जी महाराज ने हमें सदाचार, सत्य और नैतिकता का मार्ग दिखाया।

सेवा, समता, प्रेम और करुणा का संदेश देतीं उनकी शिक्षाएं हमारे लिए जीवन-दर्शन हैं।

परंपरा, पुण्य और प्रकाश के पावन पर्व ‘देव-दीपावली’ की सभी सनातनी बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं!

बाबा श्री विश्वनाथ एवं माँ गंगा की कृपा से यह दिव्य पर्व आप सभी के जीवन में आशा, आस्था, आत्मबल और आरोग्यता का उजाला लाए, यही प्रार्थना है।

बुद्धेश मणि पाण्डेय

जिला प्रभारी वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

जनपद- महराजगंज,उत्तर प्रदेश

Back to top button
error: Content is protected !!