
कटनी,,06,11,2025
विजय राघव गढ़ थाना क्षेत्र बिस्तरा और आसपास की खदानों में काम करने वाले मजदूरों को न तो पंजीयन कार्ड दिया जा रहा है और न ही उन्हें कोई सुरक्षा की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा, लाइम स्टोन खदान कंपनियां अवैध ब्लास्टिंग कर रही हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के मकानों में दरारें आ रही हैं।मीडिया ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे कंपनियों के हौसले बुलंद हैं मजदूरों की स्थिति बहुत खराब है, उन्हें अपने अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्हें न तो उचित मजदूरी मिल रही है और न ही कोई सुरक्षा उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। इससे उनके जीवन और स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड रहा है ऐतिहासिक कैमूर पहाड़ी पर भी जिसका असर देखने को मिल रहा है अवैध ब्लास्टिंग के कारण देश की ऐतिहासिक कैमूर पहाड़ी से वन्य जीव जंतु भी पलायन कर चुके हैं। इसके बावजूद वन विभाग और खनिज विभाग के ध्यान ना देने से स्थानीय लोगों में फैला आक्रोश ।
*जिम्मेदार अधिकारी मौन*
जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण कंपनियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्हें लगता है कि वे बिना किसी परिणाम के मजदूरों का शोषण और अवैध ब्लास्टिंग कर सकते हैं। खनन कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें उचित सुविधाएं प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। साथ ही, अवैध ब्लास्टिंग पर रोक लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने की जरूरत है ।
कटनी ब्यूरो चीफ
सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें












