A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhdara news:सलैयाडीह में लगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर — 175 लोगों की जांच, 80 मरीज चित्रकूट रेफर

सलैयाडीह में लगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर — 175 लोगों की जांच, 80 मरीज चित्रकूट रेफर

विंढमगंज, सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_

ग्राम पंचायत भवन सलैयाडीह में बुधवार को गायत्री प्रज्ञा मंडल विंढमगंज के तत्वाधान में सतगुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट की टीम द्वारा एक विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रत्येक माह की 5 तारीख को आयोजित किया जाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नेत्र उपचार और जांच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध हो सके।

आज आयोजित शिविर में कुल 175 लोगों का पंजीकरण किया गया। जांच के दौरान मोतियाबिंद के चिन्हित 80 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रेफर किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच करते हुए उन्हें समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने, धूल-धूप से बचाव, पौष्टिक आहार तथा नेत्र रोगों के शुरुआती लक्षणों को गंभीरता से लेने की सलाह दी।

कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा सिंह तथा प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह के संयोजन में हुआ। शिविर के सफल संचालन में हुलास राम यादव, रामदास कुशवाह (पत्रकार) एवं गायत्री परिवार विंढमगंज के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

ग्रामीणों ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें दूर-दराज अस्पतालों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है और स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध हो जाती है।

Back to top button
error: Content is protected !!