A2Z सभी खबर सभी जिले की

पिता के सामने बेटी की सड़क हादसे में मौत

इटवा में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती, चालक भागा

इटवा के चौखड़ा-बदलिया मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय लड़की की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसके 56 वर्षीय पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

IMG 20251105 232711

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रेहरा गांव निवासी ओम प्रकाश गुप्ता अपनी बेटी लक्ष्मी (14) के साथ इटवा तहसील के रसूलपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। चौखड़ा के आगे बढ़ते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी ।

IMG 20251105 233029

टक्कर इतनी तेज थी कि लक्ष्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ओम प्रकाश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इटवा सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं घायल पिता का इलाज जारी है।

IMG 20251105 232734

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। इटवा के एसएचओ संतोष तिवारी ने बताया कि इस मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक घायल हुआ है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!