A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटदेश

थाना मऊ पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

थाना मऊ पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

IMG 20251106 WA0428चित्रकूट 6 नवंबर 2025

थाना मऊ पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अनिल कुमार व उनकी टीम द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.03.2024 को एक वादिया द्वारा थाना मऊ में सूचना दी गयी थी कि मेरी बहन, चालीस हजार रुपये,बिछुवाचांदी का 500 ग्राम, पायल चांदी का 250 ग्राम, तीन लाकेट का माला सोने का,सोने का कान का सुई धागा लेकर शंकर पुत्र धर्मराज के साथ दो पहिया गाड़ी में बैठकर चली गयी,जिसको घर से निकलते वादिया के भाई ने देखा। इस सचूना पर थाना मऊ में मु0अ0स0 100/2024 धारा 363,506 भादवि0 बनाम शंकर पुत्र धर्मराज पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अपहृता की बरामदगी करते हुए मुकदमा उपरोक्त में धारा 366ए व 376 भादवि0 की बढ़ोतरी की गयी ।
दिनांक 29.10.2025 को उ0नि0 अनिल कुमार व उनकी टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त शंकर प्रसाद पटेल पुत्र धर्मराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आज दिनाँक 06.11.025 को माननीय न्यायालय में पीडिता के बयानों के आधार पर विवेचना से प्रकाश में आए अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह पटेल पुत्र बद्रीप्रसाद को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1.उ0नि0 अनिल कुमार थाना मऊ
2.आरक्षी बृजेन्द्र राय

Back to top button
error: Content is protected !!