विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान 2025 (एस०आई०आर०) के अन्तर्गत बी०एल०ओ० द्वारा डोर-टू-डोर वितरित किये जा रहे गणना प्रपत्र वितरण कार्यक्रम का स्थलीय सत्यापन किया गया।
विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान 2025 (एस०आई०आर०) के अन्तर्गत बी०एल०ओ० द्वारा डोर-टू-डोर वितरित किये जा रहे गणना प्रपत्र वितरण कार्यक्रम का स्थलीय सत्यापन किया गया।

चित्रकूट 6 नवंबर 2025
विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान 2025 (एस०आई०आर०) के अन्तर्गत बी०एल०ओ० द्वारा डोर-टू-डोर वितरित किये जा रहे गणना प्रपत्र वितरण कार्यक्रम का स्थलीय सत्यापन किया गया।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा आज दिनांक-06 11 2025 को उप जिलाधिकारी कर्वी के साथ ग्राम पंचायत कसहाई, विकास खण्ड कर्वी के भाग सं0-10, अन्तर्गत निर्वाचन नामावलियो के परिशोधन हेतु दिनाक 04 नवंबर2025 से चलाये जा रहे विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान 2025 (एस०आई०आर०) के अन्तर्गत बी०एल०ओ० द्वारा डोर-टू-डोर वितरित किये जा रहे गणना प्रपत्र वितरण कार्यक्रम का स्थलीय सत्यापन किया गया। ग्राम में तैनात बी०एल०ओ० से गणना प्रपत्र वितरण हेतु प्राप्त किये गये प्रशिक्षण के सम्बन्ध जानकारी ली गयी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को प्रपत्र भरे जाने हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी, उनके द्वारा बतया गया कि गणना प्रपत्र दो प्रतियो में रहेगा, जिसकी एक प्रति मतदाता के पास रहेगी, जिसमे सम्पूर्ण विवरण भरा जायेगा तथा एक प्रति संबन्धित बी०एल०ओ को वापस की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि जिन मतदाताओं द्वारा फार्म भरा जायेगा, उनके सगे सम्बन्धियो का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में होगा, उनका नाम भाग सख्या एव इपिक नम्बर का विवरण भरा जायगा।
जिलाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि जनपद मे वर्तमान मे कुल 738948 मतदाता है तथा कुल 852 बी०एल०ओ० तैनात है, जिन्हे गणना प्रपत्र दिया जा चुका है। बी०एल०ओ० द्वारा सभी मतदाताओ को गणना प्रपत्र वितरित किया जा रहा है। यह विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान 2025 (एस०आई०आर०) दिनाक 04 नवंबर2025 से प्रारम्भ है, जो दिनाक 04 दिसंबर 2025 तक चलेगा। जिलाधिकारी द्वारा अपील की गयी कि इस विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के महत्व को समझते हुए सभी मतदाता अपना गणना प्रपत्र भरकर शीघ्र ही बीएलओ० को उपलब्ध करा दें।






