*पीएम मोदी से मिली वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम*
*भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी और और जर्सी को लेकर पीएम मोदी के साथ शूट कराई फोटो*
वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़।
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके बाद 5 नंबर को चैंपियन महिला टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम से बुधवार को अपने सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ फोटो क्लिक करवाई। उन्होंने टीम से कई सवाल भी पूछे। विश्व कप में लगातार तीन हार के कठिन दौर से गुजरने के बाद ‘दृढता और शानदार वापसी’ के लिए खिलाड़ियों की तारीफ भी की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में ट्रॉफी के बिना प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अब वे ट्रॉफी के साथ मिल रहे हैं और आगे भी मिलते रहना चाहेंगे। पीएम मोदी ने इस दौरान हेड कोच अमोल मजूमदार, कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ से बात की। पीएम मोदी ने इस दौरान सवालों के दौर में एक सवाल यह भी पूछा कि आखिर इस टीम में कौन है जो हंसाता है? पीएम मोदी के इस सवाल पर क्रांति गौड़ ने तपाक से कहा-जेमी (जेमिमा रोड्रिग्स) दी हैं ना इस पर जेमिमा ने हैरानी भरे अंदाज में कहा- मैं फिर उन्होंने कहा कि सर मेरे अलावा हरलीन देओल भी हैं, जो टीम को साथ लाने में कोशिश करती हैं। बल्लेबाज हरलीन देओल ने मजाकिया अंदाज में पीएम से पूछा- ‘सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है?’ इसके बाद पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री मोदी भी हंसी रोक नहीं पाए और मुस्कुराते हुए बोले, ‘मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था.’ साथी खिलाड़ी स्नेह राणा ने तुरंत जोड़ा, ‘सर, ये तो देश के करोड़ों लोगों का प्यार है।’ प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के जज्बे और मेहनत की सराहना की। खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री को प्रेरणा का स्रोत बताया। भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी और और जर्सी को लेकर पीएम मोदी के साथ फोटो शूट कराई।
वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को बधाई दी थी। PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा था- विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत।
फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।
बिजनौर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षाः जिलाधिकारी ने 17 जुलाई को प्रस्तावित योगी आदित्यनाथ के दौरे पर की बैठक
15/07/2026
विश्व युवा कौशल दिवस पर एक्सल डाटा सर्विसेज में कार्यक्रम, बीडीओ ने बांटे प्रमाणपत्र
15/07/2026
SNMMCH की बदहाल व्यवस्था पर मुख्य सचिव को शिकायत, अधीक्षक की कार्यशैली पर जांच एवं तबादला की मांग
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा अभियोजन इकाई, त्वरित विचारण (speedy Trial) एवं T.M.S.(Trial Monetring System) पर अपलोड कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
15/07/2026
मिशन शक्ति: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 41 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
15/07/2026
रविवार को 78 सेंटर पर आयोजित की जाएगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
15/07/2026
राजधानी लखनऊ पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
15/07/2026
उपायुक्त व एसएसपी ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि राजकीय सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
15/07/2026
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खिजरसराय के बाना गांव में धान की रोपाई का किया निरीक्षण l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!