A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadara news:दुद्धी में पहली जिला महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़, रेनुसागर की टीम की शानदार जीत

खेल के मैदान में चमकी बेटियां — जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 दुद्धी में शुरू

. महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप की धूम: रेनुसागर ने दुद्धी को 1-0 से दी मात


. ‘खेल में भी नहीं पीछे बेटियां’ — दुद्धी में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

दुद्धी, सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_नगर के टाउन क्लब मैदान में गुरुवार को प्रथम सात दिवसीय जिला महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप 2025 का शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ हुआ। जिला फुटबॉल संघ सोनभद्र के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत रेनुकूट निशा सिंह रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने की।

उद्घाटन मैच में आदित्य बिरला इंटर कॉलेज, रेनुसागर की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), दुद्धी को 1-0 से पराजित किया। मैच का निर्णायक गोल रेनुसागर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंजली ने दागा, जिसने अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। निर्णायक की भूमिका कप्तान यादव, संदीप और अशोक ने निभाई।

मुख्य अतिथि निशा सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों का खेल के मैदान में इस स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, विज्ञान, रक्षा और अंतरिक्ष सहित हर क्षेत्र में अपना कौशल सिद्ध कर रहीं हैं। सरकार द्वारा चलायी जा रही खेल योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को भी आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रवण सिंह गोंड़ भी उपस्थित रहे। विजेता टीम की खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि निशा सिंह ने दोनों टीमों का परिचय प्राप्त किया और सिक्का उछालकर मैच की शुरुआत कराई।

इस अवसर पर रामेश्वर राय, वशिष्ठ जी, मनोज सिंह, राजेश्वर श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, अविनाश गुप्ता, अभय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन आयोजक शिवशंकर प्रसाद ने किया।

यह सात दिवसीय टूर्नामेंट 12 नवम्बर, बुधवार को दोपहर 2 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!