A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सहारनपुर। खनिज परिवहन में उपयोग होने वाले 76 वाहनों पर की गई वाहन संख्या अंकित

सय्यद माजरा, सरसावा और कोलकी टोल पर पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त अभियान, जिलाधिकारी की रणनीति लाई रंग

WhatsApp Image 2025 11 06 at 8.55.53 PM

सहारनपुर। खनिज परिवहन में उपयोग होने वाले 76 वाहनों पर की गई वाहन संख्या अंकित — सय्यद माजरा, सरसावा और कोलकी टोल पर पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त अभियान, जिलाधिकारी की रणनीति लाई रंग

सहारनपुर।
जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन की निगरानी को सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक और ठोस कदम उठाया है।
जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर शुक्रवार को परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद के विभिन्न टोल पॉइंट्स पर अभियान चलाकर खनिज परिवहन में प्रयुक्त वाहनों पर उनकी वाहन संख्या (Vehicle Number) शीशे के दोनों ओर और पीछे अंकित करवाई।

यह विशेष अभियान सय्यद माजरा टोल, सरसावा टोल और कोलकी टोल पर एक साथ संचालित किया गया, जिसके तहत कुल 76 वाहनों पर उनकी वाहन संख्या स्पष्ट रूप से अंकित की गई।
अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खनिज परिवहन में शामिल हर वाहन की पहचान एक नज़र में हो सके और अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) एम.पी. सिंह, पिटीयो (PTO) तथा पुलिस और परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से चलेगा ताकि अवैध खनन और बिना पंजीकृत वाहनों के संचालन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे प्रशासन के इस अभियान में सहयोग करें और निर्देशानुसार अपने वाहनों पर निर्धारित स्थानों पर वाहन संख्या अंकित कराएं
यदि कोई वाहन स्वामी इस आदेश का पालन नहीं करता है, तो ऐसे वाहनों का परिचालन तत्काल प्रभाव से रोका जाएगा

जिलाधिकारी मनीष बंसल की इस पहल को जिले में अवैध खनन रोकने की दिशा में एक कारगर रणनीति माना जा रहा है। इससे न केवल ट्रैकिंग और निगरानी आसान होगी, बल्कि खनन माफिया पर प्रशासनिक शिकंजा और मजबूत होगा।

इस अभियान को लेकर पुलिस और परिवहन विभाग के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला, जिसने “अवैध खनन मुक्त सहारनपुर” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रखा है।


✍️ ब्यूरो रिपोर्ट
एलिक सिंह
संपादक— वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 
📍सहारनपुर
📞 8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!