
राजगंज। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबूडीह में गुरुवार को स्व भानु प्रताप कुम्हार फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा भानु प्रताप कुम्हार की 5वी पुण्यतिथि मनाई गईं। पुण्यतिथि के मौके पर धनबाद पूर्व सांसद पीएम सिंह, निरसा के पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, जिप सदस्य अध्यक्ष शारदा सिंह,भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, भाजपा नेत्री तारा देवी, धर्मजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव महतो, राजेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी,धनबाद सांसद प्रतिनिधि प्रेम महतो, डी एन सिंह, रामदेव पाण्डेय, समेत कई सामाजिक प्रबुद्ध जन पहुँच भानु प्रताप कुमार की आदमकद प्रतिमा मे माल्यार्पण कर नमन किया। संयोजक मोहन कुम्हार ने कहा कि हम काफी गौरवान्वित महसूस करें है कि हर वर्ष जरूरतमंद लोगो का काफ़ी आशीर्वाद मिल रहा है। ट्रस्ट की ओर से गरीब असहाय के बीच गर्म वस्त्र व निशुल्क दवाई का वितरण करने का अवसर मिला। ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया गया है। ताकि संग्रहित ब्लड जरूरत के समय जरूरतमंद की मदद मिल सके। श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित हुई जहाँ आगंतुक बुद्धिजीवियों ने भाजपा नेता श्री मोहन कुम्हार के पहल पर जनसेवा निमित ट्रस्ट की काफ़ी सराहनीय की। ठंड के मौसम पर जरूरतमंद के बीच गर्म कपड़े, शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाई का वितरण कराना ग्रामीण क्षेत्र के के लोग काफी सराहना कर रहे हैँ l[/video]












