A2Z सभी खबर सभी जिले की

कल से शुरू होगा पांच दिवसीय दद्दा जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मंदिर में दद्दा जी की विग्रह की होगी स्थापना, भजन गायक संजो बघेल देंगी भक्ति रस की प्रस्तुति, महा रुद्राभिषेक का रहेगा आयोजन

 

 

IMG 20251108 WA0034 1024x1024 1कटनी

कल से शुरू होगा पांच दिवसीय दद्दा जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मंदिर में दद्दा जी की विग्रह की होगी स्थापना, भजन गायक संजो बघेल देंगी भक्ति रस की प्रस्तुति, महा रुद्राभिषेक का रहेगा आयोजन

कटनी। दद्दा धाम परिसर में रविवार से आरंभ हो रहा पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में मनाया जाएगा। मंदिर में दद्दा जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट और पुष्प मालाओं से सजाया गया है। शिष्य मंडल, श्रद्धालु और सेवकगण तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति के सदस्यों के अनुसार, महोत्सव की शुरुआत रविवार सुबह 8 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण से होगी। इसके बाद 12 बजे महा रुद्राभिषेक संपन्न किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। रुद्राभिषेक के पश्चात महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तगण प्रसाद ग्रहण करेंगे।
भक्ति संगीत की छटा बिखेरेंगी भजन गायक संजो बघेल
भक्ति रस से ओतप्रोत माहौल में प्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल सुबह 8:00 बजे से अपने भजनों की प्रस्तुति देंगी। उनकी सुरीली आवाज़ में शिव शंकर की महिमा, जय दद्दा जी महाराज जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठेंगे। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि पांच दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें हवन, पूजन, कथा व संकीर्तन शामिल हैं।
आज शनिवार शाम को होंगे विशेष आयोजन
महोत्सव के पूर्व संध्या पर, आज शनिवार शाम श्री बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही परंपरा के अनुसार शिव के प्राथमिक स्वरूप में गोलियां काटने की विधि (शिव जी की आराधना का प्रारंभिक स्वरूप) संपन्न की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति द्वारा सुरक्षा और सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई है।
समिति की अपील
दद्दा जी मंदिर प्रबंधन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाएं और दद्दा जी महाराज की कृपा प्राप्त करें।
एएसपी, यातायात प्रभारी के साथ विधायक संजय पाठक ने दिया व्यवस्थाओ को अंतिम रूप
झिझरी स्थित दद्दा धाम में भव्य मंदिर में दद्दाजी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा एवं विविध धार्मिक आयोजन को लेकर आज शनिवार को विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्वमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और यातायात प्रभारी राहुल पांडे के साथ प्राण प्रतिष्ठा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो पहिया, चार पहिया और बड़े वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए समुचित व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए। समारोह में शामिल होने वालीं वीवीआईपी हस्तियों के वाहनों के आगमन व निकासी का मार्ग भी तय किया गया। निरीक्षण के दौरान मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्वमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि शिवलिंग निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के इस ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, इसलिए व्यवस्था भी उसी हिसाब से की जा रही, जिससे समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान पंडित नीरज पांडे, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, राजेन्द्र दुबे(पप्पू भैया), सुमित अजमानी, लाबी चौबे, गुड्डा जैन, दीपक जैन, अनुज तिवारी, संतोष उपाध्याय, राजू जैन, राजू शर्मा, बिल्लू शर्मा, अरुण चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में दद्दा मंडल के सदस्य गण उपस्थित थे।

RashtraRakshak

Author: RashtraRakshak

 

bottomshadow 110 95 1
7k Network

 

 

Recent Post

IMG 20251108 WA0035

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का पुनर्गठन कर युवा कांग्रेस को करेंगे मजबूत, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने बताया ब्लू प्रिंट, नव नियुक्त युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष अंशु मिश्रा को बताया राजनैतिक गुरु

 

 

 

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!