A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरकारी भवन गिराने पनियरा ब्लॉक में पहुंचा बुलडोजर, कार्रवाई पर रोक

महराजगंज

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।

सरकारी भवन गिराने पनियरा ब्लॉक में पहुंचा बुलडोजर, कार्रवाई पर रोक

जिले के पनियरा ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को प्रशासनिक हलचल तब तेज हो गई जब कोर्ट के आदेश पर कब्जा खाली कराने के लिए टीम पहुंची

अदालत के निर्देश पर सरकारी भवनों को खाली कराने और अवैध कब्जे हटाने की तैयारी के बीच अफरा-तफरी मच गई

जानकारी के अनुसार, यह भूमि विवाद खंड विकास अधिकारी बनाम नरेंद्र सिंह व अन्य पक्ष से जुड़ा है

करीब एक एकड़ जमीन पर कब्जे को लेकर यह मामला 1987 से दीवानी न्यायालय गोरखपुर में लंबित था

अदालत ने 1991 में वादी पक्ष के पक्ष में फैसला देते हुए कब्जा दिलाने का आदेश दिया था

आदेश के अनुपालन में 7 नवंबर 2025 को कार्रवाई तय की गई थी

निर्धारित तिथि पर अदालत अमीन अरविंद कुमार मिश्रा और विभागीय टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची तो ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया

कर्मचारी फाइलें और अभिलेख समेटने लगे। इस दौरान एसडीएम जितेंद्र सिंह और अदालत अमीन के बीच कार्रवाई को लेकर बहस हो गई

एसडीएम ने तत्काल ध्वस्तीकरण रोकते हुए बुलडोजर को थाने भिजवा दिया। फिलहाल कार्रवाई स्थगित कर दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है

मौके पर सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात किया गया है

Back to top button
error: Content is protected !!