A2Z सभी खबर सभी जिले की

पाली में संत नवलाराम महाराज की 113वीं पुण्यतिथि पर भव्य कलश यात्रा, 151 महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा, भजन संध्या में गूंजी संत महिमा

पाली में संत नवलाराम महाराज की 113वीं पुण्यतिथि पर भव्य कलश यात्रा, 151 महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा, भजन संध्या में गूंजी संत महिमा

पाली। संत शिरोमणि नवलाराम महाराज सरगरा समाज सेवा समिति पाली की ओर से रविवार को संत नवलाराम महाराज की 113वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा और उत्साह से भरा भव्य आयोजन हुआ। सुबह लखोटिया उद्यान से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 151 महिलाएं और युवतियां कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए सम्मिलित हुईं।

शोभायात्रा गांधी मूर्ति, अम्बेडकर सर्किल, सूरजपोल, सोमनाथ मंदिर, भेरूघाट होते हुए पुनः लखोटिया उद्यान पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, वहीं युवा पूरे जोश के साथ “संत नवलाराम ” के जयकारे लगाते आगे बढ़ते रहे।

शोभायात्रा के समापन के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायक जितेंद्र चौहान और समाज के कई अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्ति रस से भर दिया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाज के महंत दीवान अर्जुनदास महाराज (पिचियाक राजा बलि मंदिर),  52 पट्टी अध्यक्ष कालूराम हैमावास पाली,  पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम में संत बाबूनाथ, संत केवलदास, संत मोतीदास, संत भरतनाथ, संत आशाराम, संत योगीदेव नाथ पावेश्वर तलिनाथजी देव गुफा (पाचौटा तरवाडा), संत अशोक नाथ महाराज, संत मंगलाराम, संत घेवाराम सहित कई अन्य संतों का सान्निध्य रहा।

कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सरगरा समाज की 52 पट्टी से जुड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नवलाराम सीमित अध्यक्ष पंकज चौहान, सूरज राठौड़, मदन मंडली, दिनेश कच्छवाहा, महेश कच्छवाहा, मनोहर खाटक, धनराज चौहान, बंशीलाल, पेमाराम पंवार, हरिराम कच्छवाहा, भंवर मंडली, रमेश माताजी गुड़ा, भुण्डाराम,पेमाराम, घेवर राम देवड़ा,सुरेन्द्रमाठ, एडवोकेट कुन्दन चौहान ,अजय चौहान, राजू गोरी, मोहित, रवि कच्छवाहा ,ललित,दिलीप, एडवोकेट वरुण गहलोत, अनिल चौहान,रोहित कच्छवाहा, सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सबसे बड़ा सहयोग पाली पुलिस प्रशासन का रहा, जिनके सहयोग और व्यवस्था के लिए समाज के लोगों ने बहुमान किया और आभार व्यक्त किया।IMG 20251109 194834

Back to top button
error: Content is protected !!