A2Z सभी खबर सभी जिले की

हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का निकला भव्य शोभा यात्रा

सुकरौली में सभासदों संग उमड़ा जनसैलाब नगर भक्ति और उत्साह से सराबोर

हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का निकला भव्य शोभा यात्रा

WhatsApp Image 2025 11 10 at 14.56.49WhatsApp Image 2025 11 10 at 14.56.50

सुकरौली में सभासदों संग उमड़ा जनसैलाब नगर भक्ति और उत्साह से सराबोर

 

WhatsApp Image 2025 11 10 at 13.24.32WhatsApp Image 2025 11 10 at 15.08.16

सुकरौली कुशीनगर, नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर 13 में सोमवार को धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। यहां हनुमान जी की विशाल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं, कन्याओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही वार्ड नंबर 13 शिवाजी नगर लोहरेया स्थित मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। कलश यात्रा की शुरुआत हनुमान जी की मूर्ति के साथ विधि-विधान से हुई। इस अवसर पर नगर पंचायत सुकरौली के सभी वार्ड सदस्य, नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप के पिता अयोध्या कश्यप और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह कलश यात्रा वार्ड नंबर 13 से प्रारंभ होकर वार्ड नंबर 6, 5 और 14 के रास्तों से गुजरी। इसके बाद नेशनल हाईवे 28 के सर्विस रोड से होते हुए यह पुनः लोहारेया मंदिर पर आकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा पूरी की। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। मंदिर में पहले से ही माता काली की प्रतिमा स्थापित है। श्रद्धालुओं ने बताया कि अब हनुमान जी और काली जी एक ही मंदिर में विराजमान होकर नगर के कल्याण और सुख-शांति का आशीर्वाद देंगे।

WhatsApp Image 2025 11 10 at 13.24.37

यात्रा के दौरान नगर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। भाजपा नेता राजेश जयसवाल ने कन्याओं को मिष्ठान और पेयजल वितरित कर उनका स्वागत किया। जुलूस में नगर पंचायत के सभी सभासद भी शामिल रहे और पूरे मार्ग पर व्यवस्था संभालते नजर आए। इस शोभा यात्रा में नगर के सत्यप्रकाश गुप्ता ,अर्जुन पटेल ,शशि चौधरी,राममिलन यादव,सुरेश यादव ,भाजपा नेता राजेश कुमार गुप्ता ,वरुण जायसवाल के साथ हजारो की संख्या लोग हुए शामिल ।

Back to top button
error: Content is protected !!