A2Z सभी खबर सभी जिले की

पत्रकारों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम हाटा को सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हाटा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

पत्रकारों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम हाटा को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025 11 11 at 14.30.21

हाटा कुशीनगर , तहसील हाटा में मंगलवार को क्षेत्र के पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हाटा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता समाज का चौथा स्तंभ है, जो लोकतंत्र की मजबूती और जनहित के लिए कार्य करती है, किंतु वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में शैक्षणिक योग्यता और पारदर्शिता के अभाव में यह क्षेत्र अव्यवस्थित होता जा रहा है। पत्रकारों ने ज्ञापन में पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए कई अहम बिंदुओं को रखा। उनकी प्रमुख मांगों में पत्रकार आयोग के गठन, पत्रकारिता की डिग्री को अनिवार्य करने, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, डिजिटल प्रेस आईडी प्रणाली शुरू करने, तथा तहसील स्तर पर प्रेस भवन निर्माण जैसी बातें शामिल हैं। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि केवल पत्रकारिता की डिग्री धारक पत्रकारों को ही मान्यता प्राप्त पत्रकार की सूची में शामिल किया जाए और गैर-डिग्री धारक पत्रकारों की मान्यता निरस्त की जाए। साथ ही तहसील स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को जिला मुख्यालय की तरह चिकित्सा एवं परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पत्रकारों ने यह भी कहा कि ऑनलाइन और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी नीति के दायरे में लाया जाए ताकि सभी मीडिया वर्गों के बीच समानता बनी रहे। अंत में पत्रकारों ने सरकार से अनुरोध किया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में व्याप्त अनियमितता और अयोग्यता को दूर करने हेतु ठोस कानून बनाया जाए, जिससे इस क्षेत्र की गरिमा और विश्वसनीयता पुनः स्थापित हो सके । जिसमे जगदीश सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा ,सरताज आलम ,राजेश चौहान ,सुभाष गौतम के साथ अन्य पत्रकार रहे उपस्थित |

Back to top button
error: Content is protected !!