
हाटा में सरदार पटेल जयंती पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय, लोगों से सफल बनाने का आह्वान किया

हाटा कुशीनगर , लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को ऐतिहासिक रूप से मनाने के उद्देश्य से हाटा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। हाटा मंडल अध्यक्ष मुंशी सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और समाज के प्रमुख लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, विधानसभा हाटा विधायक मोहन वर्मा, जिला महामंत्री बाबु नंदन सिंह, रामबचन सिंह, डॉ. रविश सिंह, श्रीराम मद्धेशिया, संतोष लाल श्रीवास्तव, अर्जुन गुप्ता, अनुराग कुशवाहा, राजन गोद, विशाल वर्मा, अरुण पांडे, सत्येंद्र सिंह, रामू राव, मुन्ना सिंह, अखिलेश दास गुप्ता, ज्ञान विक्रम सिंह, चंद्रभान कनौजिया और राजेश पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस दौरान सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसमें युवाओं, ग्रामीणों और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित लोगों को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। यात्रा के दौरान जलपान, भोजन और विश्राम की व्यवस्था भी की गई है। यात्रा मार्ग के सभी प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई, स्वागत और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध सुनिश्चित किया गया है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, राष्ट्रीय गर्व और सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है, ताकि देश की अखंडता और एकता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े।












