
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कुंभी गोला द्वारा गठित की गई 9 सदस्यीय जांच कमेटी
21 तारीख को होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना की तैयारियां तेज
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना की तैयारियां तेज कर दी गई है खंड विकास अधिकारी कुंभी गोला द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों की पात्रता की जांच करने के लिए एक 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जिसमे कमेटी के अध्यक्ष खंड विकास अधिकारी, सदस्य सचिव सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सहायक, सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव, जेई आरईएस और एक कार्यालय लिपिक है सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण श्री रामवीर सिंह द्वारा बताया गया की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना में प्राप्त आवेदनों की पात्रता का भौतिक सत्यापन काफी गहनता के साथ किया जा रहा है जिससे किसी अपात्र लाभार्थी का चयन न हो सके और कोई पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिले
उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक जोड़े पर सरकार द्वारा 1 लाख रुपए के अनुदान का प्रावधान है जिसमें 60000 रु का अनुदान कन्या के खाते में भेजा जाता है और ₹25000 का समान तथा ₹15000 का विवाह कार्यक्रम में खर्च किया जाता है कुल ₹100000 का अनुदान होता है




















