A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।IMG 20251114 WA0115 IMG 20251114 WA0118 IMG 20251114 WA0109 IMG 20251114 WA0112 IMG 20251114 WA0103
प्रत्येक वर्ष हजारों वाहन चालक नज़र कम होने से सड़क दुर्घटना के शिकार होकर अपनी जान गंवा बैठते हैं। फिरोज़ खान
पाली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर एलएन मंत्री सीएमएचओ डॉक्टर विकास मारवाल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के गाजनगढ़ टोल प्लाजा पर निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। इस मौके पर वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज़ ख़ान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हजारों वाहन चालक नज़र कम होने के कारण सड़क दुर्घटना के शिकार होकर अपनी जान गंवा बैठते हैं इसी के तहत वाहन चालकों के स्वास्थ्य और दृष्टि की जांच की जा रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिल सके। यह अभियान 18 नवम्बर तक जारी रहेगा। टोल प्लाजा गाजनगढ़ पर ऑप्टोमोलॉजिस्ट जितेन्द्र कुमार, खुशबू और आशीष ने वाहन चालकों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान कई वाहन चालकों को निशुल्क चश्में के आइ ड्रॉप भी वितरित की गई। इस दौरान डॉक्टरों ने चालकों को नियमित रूप से आंखों की जांच करवाने और थकान में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी। शिविरों में टोल कर्मचारियों सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य अधिशाषी अभियंता अनूप बघेरा सार्वजनिक निर्माण विभाग जोधपुर, राहुल पवार, सलोनी पारीख, टीम लीडर अशोक शर्मा, जस्सा राम चौधरी, प्रोजेक्ट मैनेजर के श्रीकांत, पवन कुमार, मुख्तार सिंह, ब्रजेश जी सहित टोल कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिनांक 14/11/2025

Back to top button
error: Content is protected !!