A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबस्तीलखीमपुर

रुधौली में अर्धनग्न अवस्था में महिला की लाश मिली

मौके से शराब की बोतल, पानी की बोतल और आधार कार्ड मिलने की चर्चा

अजीत मिश्रा ( खोजी)

।। रुधौली में अर्धनग्न अवस्था में महिला की लाश मिली, इलाके में सनसनी।।

उत्तर प्रदेश २० नवंबर 25

रुधौली – बस्ती।। रुधौली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के पीछे धान के खेत में एक 27 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के गले पर चाकू से किए गए गहरे वार के निशान और चेहरा गंभीर रूप से क्षत-विक्षत पाया गया है, जिससे निर्मम हत्या से पहले दरिंदगी की आशंका जताई जा रही है।

💫 घटनास्थल पर मिला संदिग्ध सामान—

मौके से शराब की बोतल, पानी की बोतल और आधार कार्ड मिलने की चर्चा है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर ग्रामीणों को देर रात लगभग 2 साल का बच्चा रोता हुआ लावारिस मिला था, जिसकी सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि—“यदि बच्चा मिलने के बाद पुलिस और सतर्क होती, तो शायद महिला की जान बचाई जा सकती थी।

किसानों ने देखा शव, मचाया शोर ।। सुबह खेत काटने गए किसानों ने जब महिला का शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते गांव में भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा ।। सूचना पर SP अभिनंदन, ASP श्यामकांत और CO रुधौली भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। SHO संजय दूबे और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने रुधौली-भानपुर मार्ग के समीप से हटाकर फेंके गए शव का विस्तृत निरीक्षण किया।

🔥 पहचान हुई—महिला सिद्धार्थनगर की रहने वाली–

जांच में मृतका की पहचान बांसी, सिद्धार्थनगर निवासी लगभग 27 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। पुलिस अब हत्या की वजह, घटना की टाइमलाइन और बच्चे को वहीं छोड़ने के पीछे की कड़ी तलाश रही है।

💫 इलाके में दहशत—सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल—

गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराज़गी जताते हुए आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए।आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।बच्चा फिलहाल पुलिस संरक्षण में है।हत्या के कई एंगल से जांच जारी।

Back to top button
error: Content is protected !!